पुस्तक परिचय : -"वैज्ञानिक दृष्टिकोण"(ऐसा क्यों होता है ) -लेखक श्री ओ पी पाटीदार । विद्यार्थियों ,शिक्षकों व् आमजन में वैज्ञानिक , तार्किक चिंतन विकसित करने हेतु अत्यंन्त उपयोगी व् पठनीय .

 सभी को नमस्कार . 

                                   आज हम आप सभी का परिचय एक ऐसी पुस्तक से कराने जा रहे है जिसके लेखक श्री ओम प्रकाश पाटीदार ( राष्ट्रीय व् अनेकों राज्यस्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित ) ने भारतीय संविधान के भाग "4 क" के अनुच्छेद 51 क में सभी नागरिको के लिए  मौलिक कर्तव्यों अंतर्गत वर्णित - " हम  वैज्ञानिक दृष्टिकोण मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के लिए प्रयास करेंI" इस मूल भाव को विद्यार्थियों ,शिक्षकों व् आमजन में वैज्ञानिक , तार्किक चिंतन विकसित करने हेतु अत्यंन्त उपयोगी , सारगर्भित व् पठनीय पुस्तक के माध्यम से हम सभी को अवगत व् पुस्तक को सुलभ कराया है. पुस्तक का नाम है "वैज्ञानिक दृष्टिकोण"

          
.      

"कोई व्यक्ति चमत्कार दिखाता है और अपने चमत्कारों

की जांच नहीं करने देता है तो वह पाखंडी है

कोई व्यक्ति उन चमत्कारों पर आंख मूंदकर विश्वास कर

लेता है तो वह अंधविश्वासी है

जो व्यक्ति उन चमत्कारों की वास्तविकता के बारे में

सोचना भी नहीं चाहता है

तो वह व्यक्ति मूर्ख है I"

-डॉक्टर इब्राहिम कोबूर (पुस्तक से लिए गए अंश )


पुस्तक "वैज्ञानिक दृष्टिकोण" (ऐसा क्यों होता है ) को पांच खंडो में लिखा गया है.

खंड अ विज्ञान समाज तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण - इसके अंतर्गत

वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्या है ?

धर्म आध्यात्म विश्वास तथा अंधविश्वास का परस्पर संबंध क्या है ?

विज्ञान तथा छात्र विज्ञान क्या है ?

क्या विज्ञान की पुस्तकों में लिखा हुआ परम सत्य है ?

विज्ञान और अंधविश्वास दोनों एक साथ कैसे?

क्या अंधविश्वास घातक या जानलेवा हो सकते हैं?

अंधविश्वास को दूर करना मुश्किल क्यों होता है?

क्या जूते चप्पल उल्टी रखने से लड़ाई झगड़ा हो जाता है ?

क्या झाड़-फूंक द्वारा बीमारी का इलाज संभव है?

क्या नजर सुरक्षा यंत्र बुरी नजर से बचा सकता है?

क्या माहवारी के दौरान आचार छूने से खराब हो जाते हैं?

क्या मानसिक रोगी चंगाई सभा में ठीक हो जाते हैं?


खंड ब चमत्कार बनाम विज्ञान के सिद्धांत इसके अंतर्गत

तांत्रिक अपनी मंत्र शक्ति से आग कैसे जला देता है ?

क्या चमत्कारी जल से हाथ धोने पर हाथ गुलाबी हो जाते हैं ?

चमत्कारी जल से नारियल में आग कैसे लग जाती है?

नीम हकीम पीलिया को झाड़ते समय हाथों से पीला रंग कैसे निकाल देते हैं ?

तांत्रिक तंत्र क्रिया से भभूत कैसे निकाल देते हैं ?

तांत्रिक नींबू से खून कैसे निकाल देते हैं?

क्या कुछ चमत्कारी लोग आग को खा लेते हैं?

कुछ लोग दहकते अंगारों पर कैसे चलते हैं ?

भूमिगत समाधि लेने वालों की मृत्यु क्यों नहीं होती है ?

कलश में डाला गया पवित्र जल गायब कैसे हो जाता है?

क्या त्रिशूल को जीभ के आर पार निकाला जा सकता है?

खंड स मानव शरीर कुछ जाना कुछ अंजाना इसके अंतर्गत

क्या हाथ पैर में 6 उंगलियां होना अशुभ होता है?

क्या शरीर पर तिल होना फलदायक होता है?

क्या सपने में शुभ अशुभ घटना के संकेत मिल जाते हैं ?

क्या घर से निकलते समय छींक ना अशुभ होता है ?

क्या छींक रोकना शिष्टाचार है ?

क्या हिचकी आते समय कोई हमें याद कर रहा होता है ?

क्या आंख फड़कना अशुभ घटना का संकेत है?

क्या चेचक देवी के प्रकोप से होता है?

हमें खांसी क्यों आती है?

शर्म और गुस्से से चेहरा लाल क्यों हो जाता है?

हमें डकार क्यों आती है?

हथेली और पैरों के तलवों पर बाल क्यों नहीं होते हैं?

लू लगने से मृत्यु क्यों जाती है ?

चोट लगने के बाद रक्त बहना बंद क्यों हो जाता है ?

लाल रंग का रक्त सूखने पर काला क्यों हो जाता है ?

रक्त कोशिकाओं को रक्त कणिकाएं क्यों कहते हैं ?

रक्त का रंग रंग लाल लेकिन रक्त नलिका नीले रंग की क्यों होती हैं ?

क्या रक्त आधान से रक्त ग्राही व्यक्ति का डीएनए बदल जाता है ?

आरएच प्लस तथा आरएच निगेटिव माता-पिता की संतानों पर आरएच फैक्टर का क्या प्रभाव होता है?

बॉम्बे ब्लड ग्रुप क्या होता है ?

आंखों के सामने तैरती आकृतियां क्या होती हैं ?

हमारी आंखें कितनी दूर तक देख सकती हैं ?

तेज धूप से कम उजाले में जाने पर अंधेरा क्यों लगता है ?

पेट से गुड़ गुड़ की आवाज क्यों आती है ?

गंजापन सिर्फ पुरुषों में ही क्यों होता है ?

लड़कियों को दाढ़ी और मूंछें क्यों नहीं होती हैं?

कुछ लोग बोलते समय हक लाते क्यों हैं ?

तुतलाते बच्चे अच्छे लगते हैं लेकिन बड़ों का तुतलाना अजीब क्यों लगता है?

भोजन करते समय बोलना क्यों नहीं चाहिए ?

हमें उबासी जम्हाई क्यों आती है ?

नवजात शिशु अपनी मुट्ठी बंद क्यों किए रहते हैं ?

नवजात शिशुओं को रोते समय आंसू क्यों नहीं आती है ?

शिशुओं में हड्डियों की संख्या अधिक क्यों होती है ?

शरीर में कुछ अंग किसी काम की क्यों नहीं होती है?

शरीर में झुनझुनी क्यों आती है ?

हमारे हाथ पैर क्यों सो जाते हैं ?

नस पर नस क्यों चढ़ती है ?

अकल की दाढ़ क्या है ?

क्या दांत निकलवाने से आंखें कमजोर हो जाती हैं ?

घमौरिया अलाई क्या है?

मुहांसे चेहरे पर ही क्यों होते हैं ?

गर्मी के दिनों में नाक नाक से खून क्यों आता है ?

किन्नर या हिजड़े क्या होते हैं ?

क्या हमारे कान सिर्फ सुनने का कार्य करते हैं ?

गोल गोल घूमने के बाद चक्कर क्यों आते हैं ?

हम बोलते कैसे हैं ?

हम लोगों को कैसे पहचान लेते हैं ?

प्याज काटने पर आंसू क्यों आते हैं ?

बस में यात्रा करते समय उल्टी क्यों आती है?

हमें प्यास क्यों लगती है ?

हमें भूख क्यों लगती है ?

हम स्वयं को गुदगुदी क्यों नहीं कर सकते हैं

मांस को पचाने वाला आमाशय स्वयं क्यों नहीं पचता है?

पेट की खराबी से छाले मुंह में ही क्यों होते हैं ?

सर्दी के दिनों में नाक क्यों बहती है ?

क्या सर्दी के मौसम में हमें ठंड लग जाती है ?

ठंड तथा डर के कारण रोंगटे खड़े क्यों होते हैं?

क्या सांवली त्वचा फेयरनेस क्रीम से गोरी हो जाती है?

एडियां क्यों फटती है ?

सर्दियों में मुंह से भाप क्यों निकलती है ?

सर्दी के मौसम में हम कान क्यों ढकते हैं ?

क्या मौत के बाद भी नाखून और बाल बढ़ते हैं ?

उंगलियां चटकाने पर आवाज क्यों निकलती है ?

पानी में रहने पर उंगलियों पर झुर्रियां क्यों पड़ जाती हैं?

क्या अंकुरित अनाज नुकसानदायक हो सकते हैं?

सुबह-सुबह मुंह से बदबू क्यों आती है ?

बिजली का झटका लगने से मौत क्यों हो जाती है ?

गर्भावस्था के दौरान अजीबोगरीब खाने की इच्छा क्यों होती है?

दोपहर का भोजन लेने के बाद हमें नींद क्यों आती है?

सोते समय मुंह से लार क्यों निकलती है?

कुछ लोगों को सोते समय खर्राटे क्यों आते हैं ?

बुखार में हमारा शरीर गर्म क्यों हो जाता है?

क्या मंद प्रकाश में पढ़ने से आंखें खराब हो जाती हैं ?

कोहनी पर चोट लगने पर झटका क्यों लगता है?

बादल होने पर जोड़ों में दर्द क्यों होने लगता है ?

मिर्च खाने पर जलन क्यों होती है ?

विटामिन ई कैप्सूल खाने पर मूत्र का रंग पीला क्यों हो जाता है ?

क्या बुखार में नहाने से स्वास्थ्य खराब हो जाता है?

हमारे शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी क्या है ?

मृत्यु के बाद शरीर क्यों अकड़ जाता है?

क्या महंगे भोज्य पदार्थ ज्यादा पोषण देते हैं?

खंड द  प्राणी जगत:-ऐसा क्यों होता है? इसके अंतर्गत

उल्लू रात के अंधेरे में कैसे देख लेता है ?

रात के समय जानवरों की आंखें क्यों चमकती है ?

जुगनू अंधेरे में कैसे चमकते हैं?

क्या नर सी हॉर्स बच्चों को जन्म देता है ?

क्या पक्षी भी अपने बच्चों को दूध पिलाते हैं ?

गिरगिट अपना रंग कैसे बदलता है ?

तिलचट्टा सिर कट जाने के बाद भी कैसे जीवित रह सकता है ?

मछली जल से बाहर जीवित क्यों नहीं रहती है?

मगरमच्छ के आंसू क्यों आते हैं?

चीटियां अपना रास्ता कैसे ढूंढते हैं?

क्या नागिन नाग की मौत का बदला लेती है?

क्या सांप दूध पीते हैं?

नेवला सांप के जिगर से क्यों नहीं मरता है?

सांप अपनी जीभ बाहर क्यों निकालते हैं ?

जहरीले सांप के डसने पर मृत्यु क्यों हो जाती है ?

क्या सांप का जहर मुंह से चूस कर निकाला जा सकता है ?

क्या सांप बीन की धुन सुनकर नाचने लगते हैं ?

क्या इच्छाधारी नाग के फन में मणि रहती है?

क्या कुछ सांपों को दोनों सिरों पर मुंह होता हैं?

क्या कुछ सांपों की मूछें होती हैं?

क्या उड़ने वाले सांप भी होते हैं ?

क्या बिच्छू का जहर झाड़-फूंक से उतर जाता है?

क्या कौवा एक आंख से काना होता है?

मोर बारिश के मौसम में क्यों नाचते हैं ?

क्या मोरनी मोर के आंसू पीकर गर्भवती हो जाती है?

चमगादड़ उल्टी लटक कर क्यों सोते हैं ?

चमगादड़ रात में अपना रास्ता कैसे ढूंढ लेते हैं?

छिपकली हमारे घरों में ही क्यों रहती है ?

सर्दी के मौसम में छिपकली क्यों दिखाई नहीं देती है ?

छिपकली की पूंछ कट जाने के बाद क्यों हिलती रहती है ?

छिपकली दीवार से क्यों नहीं गिरती है ?

क्या छिपकली जहरीली होती है ?

क्या गोयरा जहरीला होता है ?

इलेक्ट्रिक ईल को स्वयं से करंट क्यों नहीं लगता है ?

क्या मछलियों की बारिश होती है ?

क्या सारस पक्षी दांपत्य जीवन जीता है ?

क्या कोयल पक्षी घोंसला नहीं बनाता है ?

कुत्ते पागल क्यों हो जाते हैं ?

गर्मियों के मौसम में कुत्ते जीभ बाहर क्यों निकालते हैं ?

क्या कुत्ते का रोना अशुभ होता है?

कुत्ते गाड़ियों के पीछे क्यों भागते हैं ?

कुत्ते टांग उठा कर पेशाब क्यों करते हैं ?

बया पक्षी बिना प्रशिक्षण लिए सुंदर घोंसला कैसे बना लेता है?

बिजली के तार पर बैठे पक्षियों को करंट क्यों नहीं लगता है ?

पक्षी सोते समय पेड़ की शाखा से क्यों नहीं गिरते हैं ?

टिटहरी पक्षी पेड़ पर क्यों नहीं बैठता है ?

गाय सड़क के बीच में क्यों बैठती है ?

क्या मेंढक को छूने से त्वचा पर मस्से हो जाते हैं?

मच्छर रात में ही क्यों अधिक काटते हैं ?

मच्छर कान में ही क्यों गुनगुनाते हैं ?

क्या मच्छर के काटने से एड्स हो सकता है ?

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है?

शाम के समय पर सिर पर मच्छर क्यों मडराते हैं?

विज्ञान व्हेल को मछली क्यों नहीं मानता है ?

हाथी हर समय अपने कान क्यों हिलाते रहते हैं?

पशु अपनी जीभ से शरीर को क्यों चाटते रहते हैं ?

मुर्गे सुबह-सुबह बांग क्यों देते हैं ?

क्या मुर्गी का अंडा मांसाहार होता है ?

भेड़ चाल किसे कहते हैं भेड़े ऐसा क्यों करती हैं?

बिल्ली कि मूंछे क्यों होती हैं?

मधुमक्खियां छत्ता षडकोणीय आकार में क्यों बनाती हैं ?

क्या ऊँट अपनी कूबड़ में पानी एकत्रित कर सकता है?

मकड़ी अपने जाल में स्वयं क्यों नहीं फंसती है?

क्या गधा एक मूर्ख प्राणी होता है ?

चूहे चीजों को क्यों कुतरते रहते हैं ?

खंड ई पादप जगत:- ऐसा क्यों होता है ?

गन्ने की पत्तियों से हमारी त्वचा कैसे कट जाती है?

मूंगफली के फूल शाखाओं पर लेकिन फल भूमि में क्यों लगते हैं ?

छुईमुई की पत्तियां हाथ लगाने पर सिकुड़ क्यों जाती हैं?

गाजर घास को घुसपैठिया पौधा क्यों कहते हैं?

पतझड़ में पौधों की पत्तियां क्यों गिर जाती हैं?

क्या रात के समय पेड़ के नीचे सोना खतरनाक होता है ?

बीटी कपास को कीडे नुकसान क्यों नहीं पहुंचाते हैं?

पान चबाने से मुंह लाल क्यों हो जाता है ?

क्या कुछ पौधे अपने बच्चों को पालते हैं ?

क्या पौधे भी कीट भक्षी होते हैं ?

सूरजमुखी के फूल सूर्य की दिशा में क्यों मुड़ जाते हैं?

किसी पेड़ की आयु कैसे ज्ञात की जाती है ?

फूल रंगीन क्यों होते हैं?

क्या पीपल का पेड़ रात को मैं भी ऑक्सीजन देता है?

मक्के के दाने पॉप की आवाज के साथ क्यों फूटते हैं?

पकने पर फल वजन में हल्की क्यों हो जाते हैं?

केले का फल मुड़ा हुआ क्यों होता है ?

क्या पेड़ पौधे बादल को आकर्षित करते हैं ?

मेहंदी की हरी पत्तियां त्वचा बालों और नाखूनों को कैसे रंग देती हैं ?

धूप में सुखाने पर पत्तियों का रंग क्यों बदल जाता है ?

क्या बांस के पौधों में फूल आने पर अकाल पड़ता है?


बाल मन व् मानव मस्तिष्क में आने वाले उपरोक्त सरल ,सहज प्रश्नों की वेहद ही सरल , व् तार्किक व्याख्या को आम जन की भाषा व् बोलचाल में रोचकता के साथ पुस्तक में प्रस्तुत किया गया है . पुस्तक विद्यार्थियों व् आमजन के साथ साथ शिक्षकों के मन में भी उठने वाले सैकड़ों प्रश्नों के वैज्ञानिक व् तार्किक उत्तर देने में पूरी तरह से सफल कही जा सकती है . विद्यालयों की लाइब्रेरी में निःसन्देह पुस्तक को स्थान दिया जा सकता है . अंधविश्वासों को समाज से दूर करने के में भी लेखक के प्रयासों को सफल कहा जा सकता है .
एशियन प्रेस कोलकाता द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक को ई कोमर्स वेबसाइट - अमेजोन से खरीदा जा सकता है .




                                 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

कमेंट करने के लिए आपका धन्यवाद