annual exam class 10th Social Science mp board कक्षा 10 वीं सामाजिक विज्ञान महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग -1 . वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पढ़ें व् अभ्यास करें

 

सभी को नमस्कार  


 जैसे जैसे वार्षिक परीक्षा नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे कक्षा 9वीं, 10वीं , 11वीं  व् 12वीं में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं अर्थात वह अपनी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त होते जा रहे हैं साथ ही वह इस बात के लिए भी चिंतित हैं कि वह किस प्रकार से तैयारी करें ताकि वह आने वाली परीक्षा में अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त कर सकें

आज की इस पोस्ट में हम कक्षा दसवीं के सामाजिक  विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए आगामी वार्षिक परीक्षाओं में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को एक रोचक प्रश्नोत्तरी के रूप में लाए हैं. चुकिं सामाजिक विज्ञान की विषयवस्तु चार भागों - समकालीन भूगोल (भूगोल ), भारत और समकालीन विश्व -2(इतिहास ), लोकतांत्रिक राजनीति-2(राजनीति शास्त्र) एवं आर्थिक विकास की समझ (अर्थशास्त्र) में विभाजित की जा सकती है इसीलिए 
इस पोस्ट में समकालीन भूगोल (भूगोल ), के महत्वपूर्ण  वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को भाग -1 के रूप  में प्रस्तुत किया गया है अगले भागो अर्थात भारत और समकालीन विश्व -2(इतिहास ), लोकतांत्रिक राजनीति-2(राजनीति शास्त्र) एवं आर्थिक विकास की समझ (अर्थशास्त्र) के   महत्वपूर्ण  वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हम क्रमशः भाग 2, भाग 3 व् भाग 4 के रूप में शीघ्र पोस्ट करेंगे आप हमारे वेबसाइट  https://alleboard.blogspot.com को नियमित पढ़ते रहें 

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस वर्ष से माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा कक्षा 9वीं, 10वीं , 11वीं  व् 12वीं के परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन किया गया है अब वार्षिक परीक्षाओं में जितने भी अंकों के प्रश्न पत्र होंगे उसके 40% भाग से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे आप जानते ही हैं कि वस्तुनिष्ठ प्रश्न कई प्रकार के होते हैं जैसे कि बहुविकल्पीय प्रश्न अर्थात इस प्रकार के प्रश्नों में किसी एक प्रश्न  के चार विकल्प दिए होते हैं जिनमें से जो विकल्प सही होता है विद्यार्थी उससे चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखते हैं बहुविकल्पीय प्रश्नों के अलावा एक वाक्य में उत्तर दीजिए, रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए, सत्य या असत्य लिखिए तथा सही जोड़ी मिलाइए आदि प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अंतर्गत आते हैं यह प्रश्न कक्षा 9वीं, 10वीं , 11वीं  व् 12वीं की परीक्षा में में 1 अंक मैं पूछे जाते हैं

 कक्षा दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र 80 अंकों का होता है . 80 अंकों का 40% अर्थात 32 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रश्न के रूप में वार्षिक परीक्षा में पूछे जाएंगे इन वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को पांच प्रकार से पूछा जा सकता है जिनमें सही विकल्प का चुनाव कीजिए, रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए, एक वाक्य में उत्तर दीजिए, सत्य असत्य लिखिए व सही जोड़ी मिलाइए इस प्रकार के  वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाते  है
इस पोस्ट के द्वारा हमने कक्षा दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को एक रोचक प्रश्नोत्तरी के रूप में विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया है जहां वह बहुविकल्पीय प्रश्नों को पढ़ सकते हैं साथ ही उन्हें हल भी कर सकते हैं इसके अतिरिक्त रिक्त स्थान वाले महत्वपूर्ण प्रश्न एक वाक्य वाले महत्वपूर्ण प्रश्न सत्य असत्य वाले महत्वपूर्ण प्रश्न तथा सही जोड़ी बनाइए वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों को भी पढ़ सकते हैं किंतु इन प्रश्नों के उत्तर सबसे पहले विद्यार्थियों को स्वयं खोजने होंगे इसके पश्चात पोस्ट के अंत में हम इनके उत्तर  को लिखेंगे
आगामी समय में आप हमारे वेबसाईट  https://alleboard.blogspot.com   पर कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के सभी महत्वपूर्ण विषयों के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को एक श्रृंखला के रूप में पड़ सकते हैं अतः आप हमारे इस वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि आपको आपकी तैयारी में मदद मिल सके.
तो चलिए सबसे पहले सुरू करते है आगामी वार्षिक  परीक्षा 2022 में कक्षा 10 वीं सामाजिक विज्ञान विषय में आने वाले संभावित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को रोचक रूप में उत्तर सहित पढ़ते है वार्षिक परीक्षा में इससे 70 से 80 प्रतिशत प्रश्न पूंछे जा सकतें हैं 
समकालीन भूगोल (भूगोल )

सही विकल्प चुनकर लिखिए - 

1. निम्नलिखित में से कौन-सा अजैव संसाधन है

(क) मनुष्य   (ख) मत्स्य जीवन (ग) चट्टानें    (घ) प्राणी जगत 

2. काली मिट्टी निम्नलिखित में से किस फसल के लिए सर्वाधिक उपयोगी है

(क) चावल   (ख) चना    (ग) कपास          (घ) गन्ना  

3.भारत में कितने प्रतिशत भू भाग पर वनों का विस्तार होना चाहिए

(क) 33 प्रतिशत    (ख) 44 प्रतिशत   (ग) 55 प्रतिशत      (घ) 35 प्रतिशत 

  4. निम्नलिखित वैसे किस राज्य में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है

(क) पंजाब      (ख) हरियाणा     (ग) उत्तर प्रदेश के मैदान    (घ) उत्तराखंड 

 5. ज्वारीय ऊर्जा निम्नलिखित में से किस प्रकार का संसाधन नहीं है

(क) पुनः पूर्ति योग्य  (ख) मानवकृत    (ग) अजैव     (घ) अचक्रीय

 6. निम्नलिखित में से किस प्राकृतिक संसाधन का भंडार सीमित है

(क) खनिज तेल (ख) पवन ऊर्जा (ग) सौर ऊर्जा   (घ) जलीय ऊर्जा

 7. किस कमीशन ने सतत् पोषणीय विकास की अवधारणा प्रस्तुत की ?

(क) रटलेज कमीशन (ख) लैंडबर्ट कमीशन

(ग) ब्रुन्ड्लैंड कमीशन (घ) इनमें कोई नहीं

 8. निम्नलिखित में से मरुस्थली मृदा किस राज्य में पाई जाती है ?

 (क) उत्तर प्रदेश    (ख) कर्नाटक     (ग) राजस्थान     (घ) आंध्र प्रदेश

9. प्राकृतिक सीमा से अलग विशेष क्षेत्रों में पाई जाने वाली जातियां कहलाती है

(क) संकटग्रस्त    (ख) सुलभ      (ग) सुभेद्य      (घ) स्थानिक 

 10. सरिस्का बाघ रिजर्व परियोजना स्थित है

(क) राजस्थान     (ख) मध्य प्रदेश     (ग) केरल     (घ) गुजरात 

 11. निम्नलिखित में से किस राज्य में संयुक्त वन प्रबंधन का पहला प्रस्ताव पास किया गया था

(क) ओड़िसा    (ख) कर्नाटक    (ग) बिहार      (घ) गुजरात

  12. पूर्वोत्तर और मध्य भारत में वनों की कटाई का प्रमुख कारण है

(क) ईंधन के लिए    (ख) स्थानांतरित खेती के लिए     (ग) आवास के लिए    (घ) उद्योगों के लिए 

 13. निम्नलिखित में से स्थाई वनों का सर्वाधिक क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?

 (क) झारखंड   (ख) ओड़िसा     (ग) मध्य प्रदेश       (घ) उत्तर प्रदेश

14 हीराकुंड बाँध किस नदी पर बना है

     (क) सतलुज __ (ख) महानदी (ग) गोदावरी    (घ) व्यास 

 15. सरदार सरोवर बाँध किस नदी पर बनाया गया है

(क) चंबल    (ख) नर्मदा (ग) बेतवा    (घ) गोदावरी 

 16   निम्नलिखित में से किस नदी पर बहुउद्देशीय नदी परियोजना नहीं है ?

  (क) सतलुज   (ख) महानदी (ग) नर्मदा   (घ) यमुना 

 17. निम्नलिखित में से कौन सा ताजा पानी का स्त्रोत है

 (क) वर्षा   (ख) भूजल    (ग) भूतल   (घ) उपर्युक्त सभी 

 18. निम्नलिखित में से किसके द्वारा आज भारत में उत्पादित कुल बिजली का लगभग 22 प्रतिशत है

(क) सौर ऊर्जा    (ख) जल विद्युत ऊर्जा    (ग) भूतापीय ऊर्जा     (घ) पवन ऊर्जा।

 19. निम्नलिखित में से कौन-सी उस कृषि प्रणाली को दर्शाता है ? जिसमें एक ही फसल लंबे चौड़े क्षेत्र में

उगाए जाती हैं।

 (क) बागाती कृषि    (ख) स्थानांतरित कृषि    (ग) गहन कृषि   (घ) रोपण कृषि 

 

20. निम्नलिखित में से कौन-सी रबी की फसल है

(क) चावल    (ख) मक्का (ग) सोयाबीन   (घ) गेहूँ 

 

21. निम्नलिखित में से कौन सी एक फलीदार फसल है

(क) गेहूँ   (ख) चना (ग) मक्का    (घ) दालें 

 22. भारत की कितनी जनसंख्या कृषि कार्यों में संलग्न है ?

(क) एक चौथाई (ख) दो तिहाई (ग) तीन चौथाई   (घ) एक तिहाई।

 23. निम्नलिखित में से भारत की मुख्य खाद्यान्न फसल है

(क) गेहूँ   (ख) मक्का    (ग) बाजरा   (घ) चावल

24. निम्नलिखित में से अधात्विक खनिज है

(क) लोहा  (ख) मैग्नीज (ग) ताँबा   (घ) अभ्रक 

 25. मैंगनीज का उत्पादन किस राज्य में सबसे अधिक होता है ?

 (क) बिहार  (ख) पश्चिम बंगाल (ग) ओड़िसा  (घ) मध्य प्रदेश 

 26. देश का लगभग 52 प्रतिशत तांबा कौन सा राज्य उत्पादित करता है ?

 (क) मध्य प्रदेश   (ख) छत्तीसगढ़    (ग) झारखंड     (घ) बिहार 

 27. निम्नलिखित में से कौन सा कोयले का प्रकार है, जिसका वाणिज्य प्रयोग में अधिक किया जाता है

(क) लिग्नाइट    (ख) पीट    (ग) एन्थ्रासाइट   (घ) बिटुमिनस 

 28. निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा का नवीकरणीय नहीं स्त्रोत है

(क) जल विद्युत ऊर्जा (ख) पवन ऊर्जा (ग) सौर ऊर्जा  (घ) आणविक ऊर्जा

 29. भारत में कौन-सा राज्य सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है ?

(क) मध्यप्रदेश    (ख) गुजरात    (स) राजस्थान        (द) पंजाब 2.

 30  भारत में रेशम उद्योग का प्रमुख केंद्र है -

 (क) मुम्बई      (ख) मैसूर (ग) अहमदाबाद        (घ) जयपुर 

31. भारत के किस राज्य में चीनी का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है

(क) पंजाब       (ख) मध्यप्रदेश    (ग) उत्तरप्रदेश        (घ) बिहार 

32. प्रथम जुट मिल की स्थापना किस स्थान पर हुई ?

 (क) कोलकाता  (ख) अहमदाबाद     (ग) सूरत    (घ) मुम्बई 

33. भारत का सबसे प्राचीन और प्रमुख उद्योग कौन-सा है

(क) चीनी उद्योग      (ख) सूती वस्त्र उद्योग     (ग) जूट उद्योग     (घ) कागज उद्योग 

34. टाटा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी जमशेदपुर किस राज्य में स्थित है ?

 (क) मध्यप्रदेश    (ख) छत्तीसगढ़ (ग) झारखंड     (घ) बिहार 

35. हवाई जहाज, बर्तन व तार बनाने में किस धातु का प्रयोग किया जाता है

(क) तांबा    (ख) एल्युमीनियम    (ग) लोहा     (घ) चांदी

 36. भिलाई इस्पात संयंत्र किस राज्य में स्थित है

(क) मध्यप्रदेश     (ख) छत्तीसगढ़     (ग) ओड़िसा     (घ) झारखंड 

 37. विश्व में जूट निर्यात में भारत कौन से स्थान पर है ?

 (क) प्रथम     (ख) द्वितीय     (ग) तृतीय     (घ) चतुर्थ

 

38. भारतीय रेल परिवहन को कितने रेल प्रखंड में प्रखंडों में पुनः संकलित किया गया है

(क) 14      (ख) 15       (ग) 16   (घ) 20 

39. निम्नलिखित में से कौन से दो दूरस्थ स्थित उत्तर दक्षिण गलियारा से जुड़ा है ?

(क) श्रीनगर और कन्याकुमारी (ख) मुंबई तथा नागपुर

(ग) मुंबई और कोलकाता (घ) नागपुर तथा सिलीगुड़ी 

40. स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात कच्छ की खाड़ी में कौन सा पहले पतन के रूप में विकसित किया गया

(क) कांडला    (ख) मुंबई    (ग) हल्दिया   (घ) चेन्नई 

41 भारत में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब किया गया

(क) 1953    (ख) 1853    (ग) 1753    (घ) 1653 

42 भारत के कुल निर्यात का 50 प्रतिशत लौह अयस्क किस बंदरगाह से निर्यात होता है

   (क) मुम्बई   (ख) चेन्नई (ग) मारमागाओ  (घ) कोचीन

  रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. लौह अयस्क .............. प्रकार का संसाधन है।        ( अजैव )

2. जो भूमि जोतने योग्य नहीं होती उस .............. भूमि कहते हैं।     (बंजर ) 

3. काली मृदा ............... को मृदा भी कहते हैं।      (रेगुर ) 

4. भारत के कुल संचित क्षेत्र के लगभग .............. प्रतिशत हिस्से पर ही खेती हो सकती है।  (54 )

 5. देश के कुल क्षेत्रफल का 43 प्रतिशत भू-क्षेत्र ........... क्षेत्र है।   ( मैदान )

6. हिमालयन यव एक .............. पौधा है।         (औषधीय) 

7. भारत में सघन वन क्षेत्र ............ प्रतिशत है। (12.2 )

8. छोटा नागपुर क्षेत्र में मुंडा और संथाल जनजातियाँ .............. और कदंब के पेड़ों की पूजा करते (महुवा )

9. बाँधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान ........... राज्य में स्थित है।   (मध्य प्रदेश )

 10. पश्चिम बंगाल में ........... टाइगर रिजर्व डोलोमाइट के खनन के कारण गंभीर खतरे में है। (बक्सा)

11. भारत का सबसे अधिक पेट्रोलियम उत्पादन ................ क्षेत्र से प्राप्त होता है।  ( बॉम्बे हाई )

12. भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयत्र ............... स्थित है।                             ( माधोपुर  )

13. भारत का सबसे पुराना तेल उत्पादक राज्य .............. है।                             ( असम  )

14. कोयला उत्पादन में भारत का ............ स्थान है।                                           ( पांचवां  )

15. जलोढ़ निक्षेप ......... के नाम से जाने जाते हैं।                                              ( प्लेसर निक्षेप )

16. भारत विनिर्माण उद्योग से कुल घरेलु उत्पादन का ...... प्रतिशत प्राप्त करता है। ( 17.2 )

17 भारत में चीनी उत्पादन में विश्व में .............. स्थान है।                   ( दूसरा  )

18. गुजरात में कृत्रिम वस्त्र उद्योग ......... में स्थापित किया गया है।           ( सूरत )

19. वस्त्र उद्योग में ......... लोग कार्यरत है।                              ( 350 लाख  )

20. बोकारो इस्पात संयंत्र सन ............ में स्थापित किया गया।              ( 1972 )

21. ............... लाख से अधिक व्यक्ति पर्यटन उद्योग में प्रत्यक्ष रूप से संलग्न है। ( 150 लाख )

22 राज्यों व देशों में व्यक्तिों के बीच का आदान प्रदान ........... कहलाता है।       ( व्यापार )

23. ............ देश का राष्ट्रीय समाचार व संदेश माध्यम है तथा विश्व के बृहदत्तम संचार तंत्र में से एक है। ( दूरदर्शन )

24. विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग .......... सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई गई।           ( अटल टनल )

2 5. जिला मार्ग की सड़कों का निर्माण व रख-रखाव ............. द्वारा किया जाता है।   ( जिला परिषद )

सही जोड़ियाँ मिलाइये –

                      1

 (अ)                              (ब) 

1. विकासशील देश                  (क) शीत मरुस्थल                 

 2 विकसित देश                      (ख) अमेरिका                       

 3. लद्दाख                              (ग) भारत 

 4. राजस्थान                           (घ) दक्कन ट्रैप 

 5 लावा के प्रवाह से निर्मित      (ड.) थार का मरुस्थल

          2

                                       

1. काला हिरण                    (क) लुप्त

 2. एशियाई हाथी                (ख) दुर्लभ

3. अंडमान जंगली सूअर       (ग) संकटग्रस्त

4. हिमालयन भूरा भालू        (घ) सुभेद्य

5. गुलाबी सिर वाली बत्तख    (ड.) स्थानिक

                     3

1. गांधी सागर बांध               (क) कोसी नदी

 2 नागर बांध                      (ख) चम्बल नदी

3. कृत्रिम झील                    (ग) नर्मदा नदी

 4. नर्मदा बचाओ आंदोलन    (घ) कृष्णा नदी

 5. बिहार का शोक              (ड.) भोपाल 

          4

1. ऊर्जा का परम्परागत साधन     (क) बालाघाट 

2. तांबा                               (ख) छोटा नागपुर पठार

3. दंत मंजन                             (ग) कोयला 

4. अभ्रक निक्षेप                         (घ) टिटेनियम 

 5. मैंगनीज     (ड.) ओड़िसा     

         5

1. आयल इण्डिया लिमिटेड       (क) सूती वस्त्र

2. बजाज ऑटो लिमिटेड          (ख) चूना पत्थर

3. कृषि आधारित उद्योग         (ग) कार्बन मोनोआक्साईड

4. सीमेंट उद्योग                     (घ) संयुक्त उद्योग 

5. वायु प्रदुषण                        (ड) निजी उद्योग

                 6

1. जल परिवहन                       (क) महा राजमार्ग

2. स्वर्णिम चतुर्भुज   (ख) सबसे सस्ता साधन               

3. देश की पहली रेलगाड़ी    (ग) लोक निर्माण विभाग(PWD)    

 4. राजमार्गों का निर्माण  (घ) सन् 1853            सत्य /असत्य लिखिए - 

1. पुरानी जलोढ़ मृदा को बांगर भूमि कहा जाता है।      (सत्य)

2. लेटराइट शब्द ग्रीक भाषा के शब्द लेटर (Later) से लिया गया है। ( सत्य)

 3. सेल और धातुएं जैविक संसाधन है। (असत्य)  

 4. पंजाब और हरियाणा में 80 प्रतिशत भूमि पर खेती होती है।  ( सत्य)

5. जहाँ एक कृषि वर्ष या उससे कम समय से खेती ना की गई हो उसे शुद्ध बोया गया क्षेत्र कहते हैं। (असत्य)

6. वनों पर दूसरे सभी जीव निर्भर करते हैं।                             (सत्य)

7. भारतीय वन्यजीव अधिनियम 1972 में लागू किया गया।      (सत्य)

8. पेरियार बाघ रिजर्व परियोजना केरल राज्य में स्थित है।       (सत्य)

9. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड में स्थित है।                    (असत्य)

10. आरक्षित वनों को सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है।            (सत्य)

11. महासागर का जल अलवणीय जल होता है।       (असत्य) 

12. कावेरी नदी विवाद कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों के बीच का विवाद है। ( सत्य)

13. सरदार सरोवर बाँध गुजरात में ताप्ती नदी पर बनाया गया।       ( असत्य)

14.प्राचीन भारत में चंद्रगुप्त मौर्य के समय वृहद स्तर पर बाँध,झील और सिंचाई तंत्रों का निर्माण कराया गया  (सत्य)

15. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बाँधों को आधुनिक भारत के मंदिर' कहा था।  (सत्य)

16. रोपण कृषि के द्वारा चाय, कॉफी और रबर इत्यादि का रोपण किया जाता है।  (सत्य)

17. वर्ष 2015 के आँकड़ों के आधार पर भारत चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। (सत्य)

18. कपास, जूट और प्राकृतिक रेशम भारत में उगाई जाने वाली रेशेदार फसलें हैं। (सत्य)

19. भारतीय कृषि 60 प्रतिशत लोगों को आजीविका प्रदान करती है।  ( असत्य)

20. चाय की झाड़ियों को उगाने के लिये वर्ष भर कोष्ण, नम और पाला रहित जलवायु की आवश्यकता

पड़ती है।   (सत्य)

21. भारत में 98 प्रतिशत कोयले के भंडार गोंडवाना युग के है।  (सत्य)

22. खनिज केवल कठोर रूप में पाये जाते है। ( असत्य)

2 3. अयस्कों के सतत उत्खनन से लागत घटती है। ( असत्य)

24. हीरे की खुदाई सर्वप्रथम भारत में हुई थी।   (सत्य)

25. टिस्को' एशिया महादीप का सबसे बड़ा इस्पात कारखाना है।  (सत्य)

26. कृषि तथा उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं।                  (सत्य)

27. तृतीयक कार्यों में लगे व्यक्ति कच्चे माल को परिष्कृत वस्तुओं में परिवर्तित करते हैं।  ( असत्य)

28. भारत जापान को सूत निर्यात करता है।                    (सत्य)

29. सार्वजानिक क्षेत्र का उद्योग टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (टिस्को) है।  ( असत्य)

30. भारत में चीनी की मिलें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश राज्य में है।   (सत्य)

31. उर्वरक बनाने के लिये कच्चा माल लोहा, अयस्क, कोयला एवं चूना का उपयोग किया जाता है। ( असत्य) 

32. मुंबई एक बृहद पत्तन है जिसके प्राकृतिक खुले विस्तृत व सुचारू पोताश्रय है।   (सत्य)

33. डिजिटल भारत एक ज्ञान आधारित परिवर्तन के लिए भारत को तैयार करने का एक विशाल कार्यक्रम है।  (सत्य)

34. कांडला बंदरगाह एक ज्वारीय पतन है।                        (सत्य)

35. भारत विश्व के सर्वाधिक सड़क जाल वाले देशों में से एक है।     (सत्य)

36. पाइप लाइन बिछाने की प्रारंभिक लागत कम होती है।          ( असत्य)

 एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए

1. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है

उतर : 3287263 वर्ग किलोमीटर  

2. उत्पत्ति के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं ?

उतर :  दो

 3. प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन कहाँ हुआ था

उतर :  रियो डी जेनेरो (ब्राजील )

4. देश के क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत पठारी क्षेत्र है ?

 उतर : 27 प्रतिशत

5. मरुस्थलीय मृदा का रंग कैसा होता है

उतर : लाल भूरा

6.    भूमि पर रहने वाला सबसे तेज स्तनधारी प्राणी कौन सा है

उतर :  तेंदुवा

7.भारत का कितने प्रतिशत राष्ट्रीय जल क्षेत्र प्रदूषित है

      उतर :   70

8.'श्लेष और बर्न' किससे संबंधित है

उतर :  स्थानांतरित कृषि

9.विकासशील देशों में पर्यावरण विनाश का मुख्य दोषी किसे माना गया है

      उतर :  औधोगिकीकरण

 10 . टिहरी में किसानों द्वारा किया गया आंदोलन का नाम लिखिए ।

      उतर :  चिपको आन्दोलन

11. भारत में कुल विद्युत का कितना प्रतिशत भाग जल विद्युत से प्राप्त होता है

उतर :  22 प्रतिशत

12. भारत में सतलुज, व्यास, बेसिन पर कौन सा बाँध बनाया गया है ?

उतर :  भाखड़ा नांगल

1 3. बंगाल का शोक किस नदी को कहा जाता है

उतर :  कोसी नदी

14. कोयना बाँध किस राज्य में स्थित है ?

उतर :  महाराष्ट्र

1 5. सरदार सरोवर बाँध परियोजना कितने राज्यों की संयुक्त परियोजना है

उतर :  चार

1 6. बहुउद्देशीय परियोजना का कोई एक उद्देश्य लिखिए।

उतर :  बाढ़ रोकना /सिंचाई

17 भारतीय जनसंख्या का मूल आधार क्या है ?  

उतर :  कृषि

18. देश के किन राज्यों में चावल की दो या तीन फसलें ली जाती है

उतर :  पश्चिम बंगाल

19. भारत का सर्वाधिक जूट उत्पादक राज्य कौन-सा है

उतर :  पश्चिम बंगाल

20. भूमि पर जनसंख्या का अधिक दबाव वाले क्षेत्रों में किस प्रकार की कृषि की जाती है

उतर :  गहन कृषि

21. उस फसल का नाम बताये जो उत्तर भारत में खरीफ तथा दक्षिण भारत में रबी की फसल है।

उतर :  तिल

22. भारत किस देश को सर्वाधिक लौह अयस्क निर्यात करता है ?

उतर :  जापान

23. चूने के पत्थर का सबसे अधिक उपयोग किस उद्योग में होता है

उतर :  सीमेंट उद्योग 

24. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा केन्द्र कौन सा है

उतर :  तारापुर

25. कोयला किस प्रकार का खनिज है ?

उतर :  अधात्विक खनिज ऊर्जा

26 स्वामित्व के आधार पर उद्योग को किन वर्गों में बांटा जाता है

उतर :  चार

27. आधारभूत उद्योग किस उद्योग को कहते है

उतर :  लोहा इस्पात उद्योग

28. सूती वस्त्र निर्माण उद्योग के कोई दो प्रमुख शहरों के नाम लिखिए। 

उतर :  अहमदाबाद व् मुंबई

 29. किस शहर को भारत का मेनचेस्टर कहते है ?

उतर :  अहमदाबाद

30. देश का कितने प्रतिशत व्यापार समुद्रों द्वारा होता है।

उत्तर : 95 प्रतिशत

 31. पूर्वी तट के साथ तमिलनाडु में दक्षिण पूर्वी छोर पर कौन सा पत्तन स्थित है

उत्तर: तूतेकोरन

32. हमारे देश में सर्वाधिक समाचार पत्र कौन सी भाषा में प्रकाशित होते हैं

उत्तर: हिंदी

33. जो व्यक्ति उत्पाद को परिवहन द्वारा उपभोक्ता तक पहुँचाते हैं, उन्हें क्या कहते हैं ?

उत्तर: व्यापारी

34. कम व्यक्तियों कम दूरी पर कम वस्तुओं के परिवहन में कौन सा मितव्ययी हैं ?

 उत्तर: सड़क परिवहन  

नोट -अगले भागो अर्थात भारत और समकालीन विश्व -2(इतिहास ), लोकतांत्रिक राजनीति-2(राजनीति शास्त्र) एवं आर्थिक विकास की समझ (अर्थशास्त्र) के   महत्वपूर्ण  वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हम क्रमशः भाग 2, भाग 3 व् भाग 4 के रूप में शीघ्र पोस्ट करेंगे आप हमारे वेबसाइट  https://alleboard.blogspot.com को नियमित पढ़ते रहें . विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वो  उपरोक्त  प्रश्नों का सतत अभ्यास कर  अधिक से अधिक अंक वार्षिक परीक्षा 2022 में प्राप्त कर सकतें हैं  

 आपके लिए यह भी  👇 उपयोगी हो सकता है 

👉annual exam class 10th SCIENCE mp board कक्षा 10 वीं  विज्ञान महत्वपूर्ण   वस्तुनिष्ठ प्रश्न . वार्षिक परीक्षा 2022 हेतु कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए  उपयोगी


मॉडल प्रश्न पत्र (आदर्श प्रश्न पत्र ) कक्षा 10

  ( डाउनलोड के लिए नीचे दी👇 विषयवार लिंक क्लिक करें )

👉कक्षा 10 हिंदी विषय का  मॉडल प्रश्न पत्र  डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 10 अंग्रेजी  विषय का  मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 10  संस्कृत   विषय का  मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 10 विज्ञान विषय का  मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 10 गणित विषय का  मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान   विषय का  मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

प्रश्न बैंक कक्षा 10 ( डाउनलोड के लिए नीचे दी👇 विषयवार लिंक क्लिक करें )


👉कक्षा 10 हिंदी विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 10 अंग्रेजी  विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें


👉कक्षा 10  संस्कृत   विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 10 विज्ञान विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 10 गणित विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान   विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें


कक्षा दसवीं (10) विषय के ब्लू प्रिंट 👇

कक्षा दसवीं हिंदी अंग्रेजी संस्कृत के ब्लूप्रिंट डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

 कक्षा दसवीं विज्ञान गणित एवं सामाजिक विज्ञान के ब्लूप्रिंट डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

फेस बुक पेज पर हमे ज्वाइन करें   👉  


एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

कमेंट करने के लिए आपका धन्यवाद