pre- exam Question paper Class, 9th 2022 , प्री- एक्साम प्रश्न पत्र -2022 कक्षा 9 वीं विज्ञान हेतुI विद्यार्थी इसे हल करके विद्यालय में जमा कर सकतें हैं

 सभी को नमस्कार 


जैसा की आप सभी जानते हैं लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के पत्र क्रमांक समग्र/ 105/ 2022/ 159  भोपाल दिनांक 17 जनवरी 2022 द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराए जाने के संबंध में निर्देश जारी किए जा कर इसका टाइम टेबल जारी किया गया है।

इसी पत्र के अंत में कक्षा 9 वी एवं 11वीं के विद्यार्थियों हेतु शाला बंद रहने की अवधि में प्रश्न बैंकों के प्रश्नों को अपने गृह कार्य की कॉपी में हल करके विद्यालय में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है इस पत्र में यह उल्लेखित किया गया है कि कक्षा नवी और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा स्वयं से प्रश्नों को हल करके जमा करना उनके लिए प्री एग्जाम माना जावेगा।

विद्यार्थियों के समक्ष यह दुविधा है कि वह किस प्रकार के प्रश्नों को हल करके विद्यालय में जमा करें ताकि आगामी समय में यदि कोरोना के कारण कोई वार्षिक परीक्षा आयोजित नहीं हो पाती है तो इस प्री एग्जाम के अंक भी उन्हें प्राप्त हो सके।

ऐसे में विद्यार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पर कक्षा नवी और ग्यारहवीं के सभी विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं  विद्यार्थियों से अपेक्षा है कि वह इन प्रश्न पत्रों को प्रश्न बैंक की सहायता से या जहां से भी उन्होंने याद किया हो उसकी सहायता से हल करके विद्यालय में जमा कर सकते हैं निश्चित तौर पर विद्यार्थियों को इन जमा की गई उत्तर पुस्तिकाओं से अंक प्राप्त होंगे। 

इस पोस्ट में कक्षा 9 वीं विज्ञान (SCIENCE) विषय के    प्री एग्जाम 2022 का मॉडल प्रश्न पत्र प्रस्तुत किया गया है विद्यार्थी इस प्रश्न पत्र के प्रश्नों को अपनी उत्तर पुस्तिका में हल करके विद्यालय में जमा कर सकते हैं   कक्षा 9 वीं व् 11 वीं के  सभी विषयों के प्रश्न पत्र  इस वेबसाइट   https://alleboard.blogspot.com   पर उपलब्ध हैं कृपया उन्हें भी देखकर हल करके विद्यालय में जमा कर सकते हैं। इस प्रश्न पत्र को वार्षिक परीक्षा के ब्लूप्रिंट के अनुरूप प्री एग्जाम 2022  हेतु तैयार किया गया है । विद्यार्थी स्वयम उत्तर खोजकर लिखे इसी लिए इसके उत्तर नहीं लिखे जा रहे हैं 

                       कक्षा 9 वीं विज्ञान  (SCIENCE) प्री एग्जाम 2022 का मॉडल प्रश्न पत्र 

                       (विद्यार्थी इन  प्रश्नों को हल करके  विद्यालय में जमा कर सकतें हैं )


                प्री एग्जाम 2021-22

                            विषय:  विज्ञान

                            कक्षा :  9 वीं 

समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-80

निर्देषः-1. सभी प्रश्न  हल करना अनिवार्य हैं।

 2.प्रश्न क्र. 05 से 22 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।

 3. प्रश्न क्र. 01 से 04 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1×8=8 अंक निर्धारित है। 

4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ  अंक उनके सम्मुख अंकित है।

5. प्रश्न क्र. 05 से 14 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए है।

6.प्रश्न क्र. 15 से 18 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए है।

7. प्रश्न क्र. 19 से 22 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दो में दीजिए है।

  1. प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×8=8

i.  न्यूनतम मिश्रण का गुण पाया जाता है 

  A ठोस  B द्रव  C गैस   D जल 

II.  साधारण नामक का रासायनिक सूत्र  है ?

(A) NaCl

  (B) KCl

(C) NaOH

(द) HCl

III. कैनाल रे की खोज किसने की  ?

    A. ई गोल्डस्टीन      B. जे जे थामसन  C. डाल्टन   D. रदरफोर्ड 

iv. कोशिका की आत्मघाती थैली कहते हैं  -

(अ) केन्द्रक   (ब) माइटोकोंड्रिया  (स) लाइसोसोम   (द) प्लास्टिड

v.निम्नलिखित में से पौधों का वर्ग नहीं है

(अ) शैवाल   (ब) ब्रायोफाइटा (स)  जिम्नोस्पर्म (द) पोरीफेरा

vi.  वैज्ञानिक पुस्तक द ओरिजन ऑफ़ स्पीसीज के लेखक हैं

(अ) न्यूटन   (ब) गैलीलियो (स)  अरस्तु (द) चार्ल्स डार्विन  

vii पौधों में रोगकारक होते हैं 

(अ)   जीवाणु  (ब) विषाणु  (स)  कवक  (द) उपरोक्त सभी  

viii.  ध्वनि की प्रबलता निर्भर  करती है

(अ)  आवर्तकाल  (ब) आवृत्ति (स) आयाम   (द) तरंगदैर्ध्य 

प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये - 1×8= 8

i. टिंडल प्रभाव  -------------------------द्वारा प्रदर्शित गुण है 

ii. नमक व् अमोनियम क्लोराइड को प्रथक करनें की विधि ---------------------------- हैं I

iii. परमाणु वाद का  सिद्धांत -------------------------ने दिया था  

iv. कार्बन का परमाणु द्रव्यमान  ------------होता  है ।

v. अनैच्छिक पेशियों में  ----------केन्द्रक होता  है

vi. जीवों की नाम पद्धति के जन्मदाता -------------माने जाते हैं 

vii. 1 किलो जूल  ----------------जूल  के बराबर होता है 

viii. ध्वनि का मात्रक ------------------------होता है  . 
  
प्रश्न 3. सही   जोड़ी  मिलाइऐ  1×8= 8
’अ’ ’ब’
यूरेनियम                        - ऊर्जा मुद्रा 
द्रव धातु - कोशिका 
जीवन की मौलिक इकाई   - क्लोरोफिल
ATP                       -  आयोडीन 
क्लोरोप्लास्ट - Al  
घेंघा रोग                                 -नैनोमीटर 
परमाणु त्रिज्या                         - Hg
एल्युमिनियम का प्रतीक          -परमाणु भट्टी 

प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×8=8

i.मिश्र धातु पीतल के घटकों के नाम लिखिए  
ii.स्थिर अनुपात का नियम किसने प्रस्तुत किया था  
iii. त्वरण का SI मात्रक लिखिए   ?
iv.ओजोन गैस का सूत्र लिखिए ?
v. किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा का व्यंजक लिखिए 
vi.मनुष्य में कितने गुणसूत्र पाये जाते है ?
vii.शक्ति का मात्रक लिखिए  ?
viii. एक गाडी का ओडोमीटर क्या नापता है  

प्रश्न .5ऊर्धपातन किसे कहते हैं  ? (2)

             या

शुष्क बर्फ किसे कहतें हैं और क्यों ?

प्रश्न 6. आसवन विधि या क्रोमेटोग्राफी विधि क्या है  लिखिए? (2)              

प्रश्न 7.अघुलनशील द्रवों का प्रथक्करण किस उपकरण से करते है आरेख बनाइए ? (2)

            या

 वायु के घटकों के नाम लिखिए ?

प्रश्न 8. संमस्थानिक  क्या है? (2)

               या

   समभारिक क्या है।

प्रश्न.9. ऊतक किसे कहते हैं ? (2)

              या

   दो जंतु  ऊतकों के नाम  लिखिए ?

प्र.10. न्यूरॉन तंत्रिका का  नामांकित चित्र बनाइए? (2)

          या

    रेखित  पेशी का नामांकित चित्र बनाइए।

प्रश्न.11.सरल रेखीय  गति को क्या  हैं ? (2)

                   या

 त्वरण किसे कहतें  हैसूत्र लिखो  ?

प्रश्न 12. औसत चाल  किस सूत्र की सहायता से ज्ञात कर सकतें हैं ? (2)

         या

  असमान त्वरण व् एक सामान त्वरण का एक एक उदाहरण लिखो  है?

प्रश्न 13. प्रणोद तथा दाब  क्या है? (2)

            या

    द्रव्यमान और भार में अंतर लिखिए  ?

प्रश्न.14.गुरुत्वाकर्षण के  सार्वत्रिक नियम का महत्व  लिखिए? (2)

           या

  किसी वस्तु का पृथ्वी के सापेक्ष चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण बल क्या होगा  हैं?

प्रश्न 15.  सोडियम  परमाणु का (परमाणु क्रमांक 11) परमाणु  संरचना का आरेख  बनाइए।             (3)

                   या

  परमाणु एवं अणु में अंतर लिखिए  ?

प्रश्न . 16. किसी जंतु कोशिका या  पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए ? (3)                 

प्रश्न 17. फसल उत्पादन में वृधि के तीन उपाय  लिखिए ? (3)

                       या

  कम्पोस्ट क्या है इसके दो उपयोग लिखिए ?

प्रश्न 18. विषाणु जनित अथवा  और जीवाणु जनित बीमारियाँ क्या हैं इनको  उदाहरण देते हुए समझाएं?                                  (3)

                       या

    रोग निवारण के उपाय लिखिए  ?

 

प्र.19. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के प्रमुख विन्दु   लिखिए ? (4)

                     या

    निम्नलिखित के सूत्र  लिखिए

 सोडियम ऑक्साइड , अल्युमिनियम ऑक्साइड  , सोडियम सल्फाएड  , कैल्शियम कार्बोनेट  

प्र.20. मनुष्य का कान किस प्रकार कार्य करता है सचित्र वर्णन करों ? (4)

               या

चमगादड़ अपना शिकार पकड़ने के लिए पराध्वनि का उपयोग किस प्रकार करते हैं  ?

प्रश्न 21. स्तनधारी  वर्ग  अथवा सरीसर्प वर्ग की विशेषता लिखिए  है।  (4)

                    

प्रश्न 22. कोई क्रिकेट खिलाड़ी गेंद को कैच लेते समय अपने हांथों को पीछे की और खींच लेता है  क्यों  (4)

                            या

किसमें अधिक बल की आवश्यकता होगी : 2 kg द्रव्यमान वाली किसी वस्तु में 5 m//s -2  का त्वरण

 उत्पन्न करने में या 4 kg द्रव्यमान वाली वस्तु में 2m//s -2  का त्वरण उत्पन्न करने में ? गड़ना कर ज्ञात कीजिये . 


नोट- विद्यार्थी इस प्रश्न पत्र का अच्छे से अभ्यास कर सकते हैं इसके साथ ही साथ उन्होंने  जो भी तैयारी की है उसे भी अच्छे से तैयार कर सकते हैं। अपनी तैयारी जांचने के लिए  कृपया ऊपर दिए गए प्रश्न पत्र के उत्तरों को अपनी कॉपी या उत्तर पुस्तिका में स्वयं ही लिखें  तथा अपने विद्यालय के शिक्षक से चेक करा सकते हैं ।

ऊपर दिए गए प्रश्न पत्र को सावधानी से तैयार कर आपको प्रस्तुत किया जा रहा है  इसमें इस वर्ष के लिए हटाए गए पाठ्यक्रम को सम्मिलित नहीं किया गया है किंतु भूलवश यदि कोई विषय वस्तु बिंदु या प्रश्न इसमें सम्मिलित होता है तो कृपया उसे अन्यथा ना लें क्योंकि आगामी सत्र 2022 23 में पूर्ण पाठ्यक्रम से ही आपको अध्ययन करना है तथा उससे ही प्रश्न पूछे जाएंगे

कक्षा 9 वीं से 12 वीं परीक्षाओं की तैयारी के लिए   https://alleboard.blogspot.com का निरंतर अवलोकन करते रहे व् अपने मित्रो को भी इसके बारे में अवगत करावें 


आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है 👇

 प्रश्न बैंक कक्षा 9  डाउनलोड के लिए नीचे दी👇 विषयवार लिंक क्लिक करें )

👉कक्षा 9 हिंदी विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 9 अंग्रेजी  विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 9 संस्कृत   विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 9 विज्ञान विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 9 गणित विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

👉कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान   विषय की प्रश्न बैंक डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

---------------------------------------------------------------------------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

कमेंट करने के लिए आपका धन्यवाद